भारत

दलेर मेहंदी को बड़ा झटका, सजा के बाद गिरफ्तार

jantaserishta.com
14 July 2022 4:51 PM IST
दलेर मेहंदी को बड़ा झटका, सजा के बाद गिरफ्तार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: पंजाब से दलेर मेंहदी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है. गायक को 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में दो साल कैद की सजा सुनाई गई थी. जिसे लेकर आज पटियाला कोर्ट में सुनवाई की गई. पटियाला कोर्ट ने 2 साल की सजा को बरकरार रखा है.

बता दें कि मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया और कुछ देर बाद सजा सुना दी. यह 2003 कबूतरबाजी का मामला है और केस का फैसला 15 साल बाद हुआ. मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे. पंजाब के मशहूर गायक दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद पटियाला अदालत में गिरफ़्तार कर लिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story