भारत

कांग्रेस को बड़ा झटका, दो नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा, देखे नाम

jantaserishta.com
21 Jan 2022 9:20 PM IST
कांग्रेस को बड़ा झटका, दो नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा, देखे नाम
x
पढ़े पूरी खबर

बुलंदशहर: यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बुलंदशहर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है दोनों ने उम्मीदवार के चयन से नाराज होकर ऐसा किया है। यूपी में विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होने हैं। वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा 10 मार्च को होनी है।

चुनावों से ठीक पहले बुलंदशहर जिले में कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्य कांग्रेस समिति के सदस्य शिवपाल सिंह और जिले के महासचिव राहुल वाल्मिकी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूचना के अनुसार, शिवपाल सिंह अनूपशहर विधानसभा सीट से टिकट पाना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने वहां से बसपा छोड़कर आए दो बार के विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया। गजेंद्र सिंह पिछले महीने राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए थे, लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस के पाले में आ गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story