भारत

कांग्रेस को तगड़ा झटका, सामने आई ये खबर

jantaserishta.com
6 April 2022 5:18 PM IST
कांग्रेस को तगड़ा झटका, सामने आई ये खबर
x
पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

नई दिल्ली: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधायक दिगंबर कामत बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. दिगंबर कामत कई बार बीजेपी-कांग्रेस में आते-जाते रहे हैं. साल 1994 में वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे. वह दो चुनाव गोवा में जीत चुके हैं. साल 2005 में वह कांग्रेस में वापस आए और साल 2005 में बीजेपी की अगुआई वाली मनोहर पर्रिकर सरकार को उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभाई थी.

वह साल 2007 से लेकर 2012 तक गोवा के मुख्यमंत्री भी रहे. 7 बार के विधायक रह चुके कामत साल 2002 के गोवा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए रेस में सबसे आगे थे. 68 साल के कामत ने अपने गढ़ मडगांव से इस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी.
10 मार्च को आए नतीजों में बीजेपी को 20 सीटें मिली थीं. वह बहुमत के आंकड़े (21) से महज एक सीट दूर थी. फिलहाल बीजेपी ने एमजीपी और 3 निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई है. चुनाव में कांग्रेस को 40 सदस्यों की विधानसभा में 11सीटें हासिल हुई थीं. हार के बाद मार्च के अंत में कांग्रेस ने गोवा में अमित पाटकर को नया अध्यक्ष नियुक्त किया था. जबकि दिगंबर कामत को कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया गया था. लेकिन अब उनके बीजेपी में शामिल होने की खबरें आ रही हैं.
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दिगंबर कामत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सरकार में ऊर्जा मंत्री बनाए जा सकते हैं. बता दें कि साल 2017 में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद कांग्रेस का 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा. 2017 के चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को चकमा देते हुए सूबे में लगातार तीसरी बार सरकार बना ली थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story