कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता की बहू ने की उप मुख्यमंत्री से मुलाकात, बीजेपी में होंगी शामिल

मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकूरकर ने बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है. उनके कल मुंबई में बीजेपी में शामिल होने की संभावना है. डॉ.अर्चना पाटिल चाकूरकर ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दक्षिण मुंबई स्थित उनके आधिकारिक आवास ‘सागर’ में मुलाकात की। शिवराज पाटिल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में वर्ष 2004 से 2008 के बीच केंद्रीय गृह मंत्री थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





