भारत

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, 12 विधायकों ने थामा इस पार्टी का दामन

jantaserishta.com
24 Nov 2021 11:13 PM IST
कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, 12 विधायकों ने थामा इस पार्टी का दामन
x
पढ़े पूरी खबर

मेघालय में कांग्रेस पार्टी को बुधवार रात बड़ा झटका लगा है. मेघालय में कांग्रेस पार्टी के 18 में से 12 विधायकों ने तृणमूल कांग्रेस जॉइन कर ली है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुकुल संगमा समेत 12 कांग्रेसी विधायक अब TMC में शामिल हो चुके हैं, ऐसे में अब मेघालय में तृणमूल कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल बन गया है. बता दें कि पश्चिम बंगाल के बाद मेघालय दूसरा राज्य है, जहां तृणमूल कांग्रेस के इतनी बड़ी संख्या में विधायक हों.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा समेत 12 कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने अपना इस्तीफा स्पीकर को सौंपा और इसी के साथ टीएमसी में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की.
अब कांग्रेस की जगह तृणमूल कांग्रेस है मेघालय की मुख्य विपक्षी पार्टी
पश्चिम बंगाल से निकल कर देश के अन्य राज्यों में पार्टी के विस्तार की संभावनाएं तलाश रही तृणमूल कांग्रेस के लिए ये एक बड़ी सफलता है. टीएमसी बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के विधायक तोड़ने में कामयाब रही है.
मेघालय में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 40 विधायक भारतीय जनता पार्टी के समर्थन वाले NDA गठबंधन के हैं. वहीं कांग्रेस पार्टी के राज्य में कुल 18 विधायक थे, जिनमें से अब 12 विधायकों ने तृणमूल कांग्रेस जॉइन कर ली है. इन विधायकों की संख्या कुल विधायकों के दो तिहाई के बराबर है. ऐसे में इन विधायकों पर दल-बदल कानून लागू नहीं होगा और ऐसा होने के चलते अब कांग्रेस की जगह तृणमूल कांग्रेस मेघालय की मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story