भारत

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 150 से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Shantanu Roy
13 April 2024 9:57 AM GMT
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 150 से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
x
लोकसभा चुनाव से पहले नांव में हुई छेद
सुजानपुर। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पटलांदर में सुजानपुर भाजपा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने विशेष रूप से शिरकत की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समक्ष 196 कांग्रेसी कार्यकर्ता जिनमें कई बूथ अध्यक्ष भी थे ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, लेखराज ठाकुर, जोगिंदर ठाकुर, डा. अशोक राणा और सुजानपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुमन अटवाल ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा को आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहलवाने का गौरव हासिल है।

पार्टी की ओर से चुनावों में जिनको भी कमल का चिन्ह मिला है उनका आशीर्वाद उन उम्मीदवारों के साथ है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और सुजानपुर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र राणा के पक्ष में बढ़-चढक़र मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की साख पूरे विश्व में बढ़ी है और भारत बड़ी तेजी से विश्व की एक बड़ी शक्ति बनने की और अग्रसर है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक व सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सिर्फ एक सैलानी की तरह ही हमीरपुर जिला में आते हैं और वह शिमला का मोह नहीं छोड़ पाते।
Next Story