भारत

अमेठी में कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल गांधी के करीबी भाजपा में हुए शामिल

jantaserishta.com
18 April 2024 1:30 PM IST
अमेठी में कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल गांधी के करीबी भाजपा में हुए शामिल
x
देखें वीडियो.
अमेठी: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को अमेठी में एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक और राहुल गांधी के करीबी विकास अग्रहरि गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए।
भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने विकास अग्रहरि को पार्टी में शामिल कराया। जानकारी के अनुसार, विकास अग्रहरि जगदीशपुर के रहने वाले हैं और कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश सह-समन्यवक बनाया था। विकास अग्रहरि की गिनती राहुल गांधी के करीबी लोगों में होती थी। वे अमेठी में राहुल गांधी के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभालते थे।
भाजपा के एक नेता ने बताया कि जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के रानीगंज निवासी विकास अग्रहरि को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सह समन्वयक बनाया था। लेकिन, उन्होंने दीदी स्मृति व भाजपा में अपना विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। विकास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि दीदी स्मृति की अगुवाई में अमेठी हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है।
ज्ञात हो अमेठी में 26 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा। भाजपा की स्मृति जुबिन ईरानी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन उनके सामने कांग्रेस से कौन होगा, यह अभी तक तय नहीं हो सका है।
अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर बुधवार को गाजियाबाद में राहुल गांधी ने एक बार फिर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, सिर्फ यह कहा कि मुझे जो भी आदेश मिलेगा मैं उसका पालन करूंगा। हमारी पार्टी में ये सभी (उम्मीदवारों के चयन) निर्णय सीईसी द्वारा लिए जाते हैं। इस जवाब ने एक बार फिर अमेठी की सियासत को उलझा दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story