भारत

कांग्रेस सरकार को बड़ा झटका, ड्रग्स केस में बिक्रमजीत मजीठिया को मिली अंतरिम जमानत

jantaserishta.com
10 Jan 2022 4:02 PM IST
कांग्रेस सरकार को बड़ा झटका, ड्रग्स केस में बिक्रमजीत मजीठिया को मिली अंतरिम जमानत
x

नई दिल्ली: ड्रग्स मामले में पंजाब की कांग्रेस सरकार को बड़ा झटका लगा है. ड्रग्स मामले में आरोपी शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिली है. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को अग्रिम जमानत दी है. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने बिक्रम मजीठिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया.

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने फैसले में बुधवार तक बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से हालांकि बिक्रम मजीठिया को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है.
बिक्रम मजीठिया की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की और से पी चिदंबरम और मजीठिया की ओर से सीनियर वकील मुकुल रोहतगी पेश हुए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story