भारत

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, MLA बोले- प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं, बल्कि...

jantaserishta.com
4 March 2024 5:56 PM IST
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, MLA बोले- प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं, बल्कि...
x

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, MLA बोले- प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं, बल्कि...

लोकसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के साथ तैयारियों में जुटी कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं.
अहमदाबाद: लोकसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के साथ तैयारियों में जुटी कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं. पार्टी को ताजा झटका गुजरात में लगा है, जहां पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने विधायकी और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोमवार को गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को इस्तीफा सौंप दिया है.


जानकारी के मुताबिक अब अर्जुन मोढवाडिया अगले कुछ दिनों में बीजेपी में शामिल होंगे. वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले विधानसभा उपचुनाव में वह बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव भी लड़ेंगे. मोढवाडिया पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं और 2 बार विधायक रह चुके हैं. तीसरी बार वह कांग्रेस के ही टिकट पर 2022 मे जीते थे.
मोढवाडिया ने अपने इस्तीफे के पीछे कांग्रेस द्वारा राम मंदिर का न्योता ठुकराए जाना बताया है. उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया है. इसमें उन्होंने राम मंदिर के न्योते को ठुकराने की बात का उल्लेख किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने न्योता ठुकराकर भगवान राम का अपमान किया है. राहुल गांधी ने असम में जिस तरह से व्यवहार किया, उससे भारत की जनता का अपमान हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story