भारत

गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

jantaserishta.com
18 May 2022 10:45 AM IST
गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
x

Hardik Patel Resign from Congress: हार्दिक पटेल ने आज आखिरकार कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है. कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया है. हार्दिक बीते कुछ वक्त से कांग्रेस नेताओं से नाराज चल रहे थे और उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं.

कांग्रेस छोड़ते हुए हार्दिक पटेल ने ट्वीट में लिखा कि आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं, मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी, मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story