भारत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका

jantaserishta.com
21 July 2022 4:29 PM IST
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिंगापुर नहीं जा पाएंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दौरे के लिए मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। 1 अगस्त को एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अरविंद केजरीवाल सिंगापुर जाना चाहते थे। जरूरी प्रक्रिया के तहत दिल्ली सरकार ने एलजी से इसकी मंजूरी मांगी थी, लेकिन काफी दिनों से यह फाइल लंबित थी।

एलजी ऑफिस की ओर से फाइल खारिज करने को लेकर कहा गया है सिंगापुर का सम्मेलन मेयर्स का है उसमें मुख्यमंत्री के जाने का कोई औचित्य नहीं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी लेटर लिखा था। वहीं, आम आदमी पार्टी भी लगातार यात्रा की मंजूरी की मांग कर रही थी। पार्टी की दलील थी कि केजरीवाल वहां दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर हुए काम के बारे में बताएंगे, जिससे देश का मान बढ़ेगा।
एलजी की ओर से फाइल रिजेक्ट किए जाने पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह एलजी के बताए कारण से सहमत नहीं है। यह मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत निमंत्रण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीधे विदेश मंत्रालय को सिंगापुर जाने के लिए आवेदन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह गलत परंपरा की शुरुआत है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story