भारत

तेलंगाना में बीआरएस को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए छह एमएलसी

jantaserishta.com
5 July 2024 1:02 PM IST
तेलंगाना में बीआरएस को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए छह एमएलसी
x
हैदराबाद: तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार देर रात बीआरएस के छह एमएलसी कांग्रेस में शामिल हो गए। इसी के साथ 40 सदस्यीय तेलंगाना विधान परिषद में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की संख्या दोगुनी होकर 12 हो गई।
मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के दिल्ली से लौटने के बाद दांडे विट्ठल, भानु प्रसाद, बी दयानंद, प्रभाकर राव, एग्गे मल्लेशम और बसवराजू सरैया औपचारिक रूप से गुरुवार रात करीब एक बजे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि पार्टी में शामिल हुए बीआरएस के छह विधान परिषद सदस्य दांडे विट्ठल, भानु प्रसाद राव, एम एस प्रभाकर, बोग्गरापु दयानंद, येग्गे मल्लेशम और बसवाराजू सरैया हैं। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की प्रभारी दीपा दासमुंशी, राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी, पूर्व मंत्री सुदर्शन रेड्डी और अन्य नेता भी मौजूद थे।
बीआरएस एमएलसी गुरुवार रात एक होटल में मिले और बाद में रेवंत रेड्डी के आवास पर पहुंचे। उनके शामिल होने से परिषद में कांग्रेस पार्टी की ताकत छह से बढ़कर 12 हो गई है। बीआरएस को यह झटका वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य के केशव राव के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद लगा है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य पद से भी इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में हार के बाद से बीआरएस के छह विधायक कांग्रेस में चले गए हैं। 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 64 सीटें जीती थीं। बीआरएस से दलबदल और सिकंदराबाद छावनी उपचुनाव में जीत के बाद इसकी ताकत 71 हो गई है। दूसरी ओर, बीआरएस विधायकों की संख्या घटकर 32 रह गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story