भारत

बीजेपी पार्टी को बड़ा झटका, बैठक के बाद दिल का दौरा पड़ने से नेता का निधन

jantaserishta.com
27 July 2021 6:42 AM IST
बीजेपी पार्टी को बड़ा झटका, बैठक के बाद दिल का दौरा पड़ने से नेता का निधन
x
बड़ी खबर

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में बीजेपी की युवा इकाई को बड़ा झटका लगा है. राज्य में भाजयुमो के उपाध्यक्ष राजू सरकार का सोमवार की रात पार्टी की बैठक में शामिल होने के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राज्य उपाध्यक्ष सरकार ने हास्टिंग्स कार्यालय में बैठक के बाद बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया. सरकार को एसएसकेएम अस्पताल में दवाई दी गई और इसके बाद निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
उनकी मौत के बाद बीजेपी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि मोर्चा की बैठक समाप्त होने के बाद सरकार अचानक बीमार पड़ गए और उसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि एसएसकेएम में आईटीयू सुविधा नहीं होने की वजह से सरकार को कुछ किलोमीटर दूर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता और राज्य में पार्टी के महासचिव कुणाल घोष ने दावा किया कि उन्हें सूचना मिली कि सरकार को भाजयुमो नेताओं का एक धड़ा मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. घोष का कहना है कि 'राजू एक खुशमिजाज और सरल व्यक्ति थे. उन्होंने जुलाई में पहले सौमित्र खान के साथ मोर्चा से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन बाद में अपना इस्तीफा वापस ले लिया. मुझे पता है कि पार्टी के खिलाफ उनकी कई शिकायतें थीं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story