भारत

Nandkumar Sai Live: छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, नंदकुमार साय ने कांग्रेस ज्वाइन की

jantaserishta.com
1 May 2023 12:24 PM IST
Nandkumar Sai Live: छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, नंदकुमार साय ने कांग्रेस ज्वाइन की
x
रायपुर (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ में भाजपा को मजदूर दिवस के मौके पर बड़ा झटका लगा है। यहां के आदिवासी दिग्गज नेता नंदकुमार साय ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के प्रदेश दफ्तर राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में साय ने मुख्यमंत्री भूपेष बघेल, प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर साय ने कांग्रेस की सदस्यता का फार्म भरा और मुख्यमंत्री ने उन्हें सूत की माला पहनाई। इस मौके पर कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story