भारत

अतीक अहमद को बड़ा झटका, अब हुआ ये...

jantaserishta.com
23 Aug 2022 9:51 AM IST
अतीक अहमद को बड़ा झटका, अब हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

प्रयागराज: पूर्व सांसद अतीक अहमद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. माफिया अतीक अहमद की 75 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क होगी. प्रयागराज के डीएम ने अवैध संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है. पुलिस को 6 सितंबर तक कार्रवाई कर डीएम को रिपोर्ट सौंपनी है. कुछ दिन पहले ही धूमनगंज पुलिस ने अतीक अहमद की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क किया था.

धूमनगंज व पूरामुफ्ती थाना पुलिस अहमद की अवैध संपत्तियों की तलाश कर रही है. पुलिस ने कौशांबी जिले में अतीक की पत्नी शाइस्ता के नाम 8 बीघा जमीन का पता लगाया है. इसके अलावा शाइस्ता के नाम से हाईवे पर भी 50 बीघा जमीन भी मिली है. रहीमाबाद में अतीक के नाम से सवा दो बीघा प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है.
इन तीनों प्रॉपर्टी को कुर्क करने के लिए एसएसपी के जरिए डीएम से अनुमति मांगी गई थी. पुलिस गैंगस्टर एक्ट की धारा 14-1 के तहत माफियाओं की अवैध संपत्तियां कुर्क कर रही है. बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद गुजरात के साबरमती जेल में बंद है. बाहुबली का छोटा बेटा अली अहमद नैनी सेंट्रल जेल में बंद है, जबकि बड़ा बेटा मोहम्मद उमर फरार है,
उमर पर सीबीआई ने दो लाख का इनाम घोषित किया हुआ है. पुलिस के हाथ उमर के बारे में कुछ महत्वूपर्ण जानकारियां लगी हैं. पता चला है कि वह दूसरे राज्य में ठिकाना बदल-बदल कर रह रहा है. गोपनीय तरीके से इसका पता लगाया जा रहा है. मुखबिरों की भी मदद ली जा रही है. बहुत जल्द उमर अली एसटीएफ के गिरफ्त में आ सकता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story