भारत

आशीष मिश्र को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज हुई

jantaserishta.com
26 July 2022 1:30 PM IST
आशीष मिश्र को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज हुई
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लखनऊ: लखीमपुर खीरी में चार किसानों को कुचलकर मारने के आरोपी आशीष मिश्र की जमानत को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने खारिज कर दिया है. आशीष मिश्र को अभी जेल में ही रहना होगा. आशीष मिश्र, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे हैं. उन पर तिकुनिया में चार किसानों को कुचल कर मारने का आरोप है.

हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के जस्टिस कृष्णा पहल की अदालत ने आशीष मिश्र की जमानत पर आज फैसला सुनाया. उन्होंने 15 जुलाई को अपना आदेश सुरक्षित कर लिया था. गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में पिछले साल 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story