भारत

अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका: AAP के 7 सांसदों के विलय को मंजूरी, बीजेपी के हुए सभी MP

jantaserishta.com
27 April 2026 11:06 AM IST
अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका: AAP के 7 सांसदों के विलय को मंजूरी, बीजेपी के हुए सभी MP
x
AAP के बचे सिर्फ तीन सदस्य.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका मिला है. राज्यसभा में राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत आम आदमी पार्टी के 7 सांसदो को बीजेपी में शामिल होने के प्रस्ताव को राज्यसभा चेयरमैन ने मंजूरी दे दी है. राज्यसभा ने नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें बीजेपी सांसदों की लिस्ट में इन 7 नेताओं का नाम शामिल है.

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद राज्यसभा में बीजेपी के सांसदो की संख्या 113 हो गई है. जिनमें 5 राष्ट्रपति की तरफ से मनोनीत सदस्य है. बीजेपी में जो आप सांसद शामिल हुए हैं, उनके नाम अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story