भारत

आप सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट से आई ये खबर

jantaserishta.com
28 Jun 2022 2:36 PM IST
आप सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट से आई ये खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

चंडीगढ़: पंजाब सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. HC ने राज्य में शराब के ठेकों के आवंटन (Allotment) पर रोक लगा दी है. बता दें कि एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चार याचिकाएं दाखिल की गई थीं. इस मामले में मंगलवार को सुनवाई की गई.

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने ठेकों के अलॉटमेंट पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है. याचिकाओं में 2022-23 के लिए एक्साइज पॉलिसी को गलत बताया गया था. हालांकि कोर्ट ने पॉलिसी पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया और सिर्फ अलॉटमेंट पर ही रोक लगाई है.
बता दें कि इसी महीने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य में नई आबकारी नीति को मंजूरी दी है. नई नीति के अमल में आते ही पंजाब में शराब की कीमतें 40 फीसदी तक कम होने की उम्मीदें हैं. वहीं सरकार को उम्मीद है कि नई नीति से उसे 9,647.85 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो सकता है.
पंजाब में बनने वाली शराब को छोड़कर बाकी सभी कैटेगरी की शराब पर अब थोक कीमतों के 01 फीसदी के बराबर एक्साइज ड्यूटी लगेगी. इसी तरह भारत में बनी शराब पर भी थो कीमत के एक फीसदी के बराबर टैक्स लगेगा. राज्य में अब शराब की कीमतें पड़ोसी राज्यों के समतुल्य होंगी. सरकार ने राज्य में निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए नई डिस्टिलरी और ब्रुअरी का लाइसेंस देने का भी मन बनाया है. राज्य में माल्ट स्पिरिट बनाने के लाइसेंस को भी अमल में लाया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story