
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका। विसावदर सीट से विधायक भूपेंद्रभाई भायाणी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस बीच खबर यह भी है कि पार्टी के दो और विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने पांच सीटों पर कब्जा किया था।
आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले भूपेंद्र विधायक पद भी छोड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से भी मुलाकात कर चुके हैं। जूनागढ़ के विसावदर सीट से विधायक भूपेंद्र ने पिछले साल दिसंबर में भी भाजपा में शामिल होने का संकेत दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने यूटर्न ले लिया था। उन्होंने जनता से मिले फीडबैक का हवाला देते हुए कहा था कि वह आम आदमी पार्टी के सिंबल पर जीते हैं और इसी के साथ बने रहेंगे।
भूपेंद्र के बाद गुजरात में दो और विधायकों को लेकर चर्चा है कि वे आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं। गुजराती मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबर दी गई है कि बोटाद से विधायक उमेश मकवाणा और गरियाधर से विधायक सुधीर वाघानी भी जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो लोकसभा चुनाव से ‘आप’ के पास दो ही विधायक बच जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






