भारत
लगा तगड़ा झटका: भाजपाई हुए आजम खान के करीबी फसाहत शानू
jantaserishta.com
21 Nov 2022 4:48 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: रामपुर उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा सियासी झटका लगा है. आजम खान के करीबी बताए जाने वाले फसाहत शानू ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. एक जमाने में आजम खान के मीडिया प्रभारी रहने वाले फसाहत शानू की रामपुर में मजबूत उपस्थिति मानी जाती है. कहा जा रहा था कि इस बार सपा उन्हें रामपुर उपचुनाव में अपना उम्मीदवार भी बना सकती है. लेकिन ऐसा हुआ नहीं और अब शानू ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.
फसाहत शानू का नाम उन लोगों में गिना जाता है जो आजम खान के काफी करीबी रहे हैं. जिस समय अखिलेश यादव के साथ आजम खान के रिश्ते कुछ खास नहीं चल रहे थे, तब भी शानू की तरफ से ही सपा प्रमुख पर तंज कसा जाता था. कई मौकों पर उनके बयानों ने सियासी तापमान बढ़ाने का काम किया था. लेकिन अब आजम की विधायकी जाने के बाद फसाहत ने अपना पाला बदल लिया है. वे इरशाद महमूद, नवीन शर्मा और वैभव यादव के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं. ये सभी आजम खान के करीबी माने जाते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





