भारत

मोदी सरकार का बड़ा दांव: सरकारी नौकरी में निकलेगी छप्पर फाड़ के भर्तियां, जानें पूरा प्लान

jantaserishta.com
14 Jun 2022 10:33 AM IST
मोदी सरकार का बड़ा दांव: सरकारी नौकरी में निकलेगी छप्पर फाड़ के भर्तियां, जानें पूरा प्लान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: मोदी सरकार आने वाले वक्त में नौकरियां देने पर मिशन मोड में फोकस करेगी. पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद निर्देश दिया है कि आने वाले डेढ़ साल में करीब 10 लाख भर्तियां की जाएं. इन लोगों को सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में काम मिलेगा.

प्रधानमंत्री के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई है. लिखा गया कि, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि सरकार आने वाले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्तियां करे.'
बता दें कि रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार को विपक्ष लगातार घेरता रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेता बार-बार रोजगार पर कही गई पीएम मोदी और बीजेपी की बातों को याद दिलाते हैं. खासकर, हर साल दो करोड़ नौकरियों के वादे पर विपक्ष के तमाम दल व नेता मोदी सरकार को घेरते रहे हैं.
चुनावों में भी ये मुद्दा बनता रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी नेता तेजस्वी ने सरकारी नौकरियों के वादे पर एनडीए के खिलाफ चुनाव प्रचार किया था, और नौकरी देने के वादे के साथ अच्छे नतीजे पाए थे. अब पीएम मोदी ने नया वादा किया है तो इस पर भी सवाल उठने लगे हैं.
पीएमओ द्वारा ट्वीट करने के बाद भी कांग्रेस ने इसपर सवाल उठाए. रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'इसे कहते हैं 900 चूहें खाकर बिल्ली हज को चली. बीते 50 साल के हिसाब से बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा बढ़ गई है. रुपया 75 साल की अपनी सबसे कम कीमत पर है. पीएम ट्विटर ट्विटर खेलकर कबतक इन बातों से ध्यान हटाएंगे?'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story