Top News

एयरबेस की सुरक्षा में सेंध लगाने की बड़ी कोशिश, जांच में जुटी एजेंसियां

jantaserishta.com
11 Dec 2023 2:46 PM IST
एयरबेस की सुरक्षा में सेंध लगाने की बड़ी कोशिश, जांच में जुटी एजेंसियां
x

गाजियाबाद: गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में सेंध लगाने की बड़ी कोशिश का मामला सामने आया है. इरशाद कॉलोनी क्षेत्र में एयरबेस की बाउंड्री वॉल के पास 4 फीट गहरी सुरंग देखी गई है. स्थानीय लोगों ने सुरंग देखी तो पुलिस को इसकी जानकारी दी. भारतीय वायुसेना की शिकायत पर टीला मोड़ पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. और उसके आसपास का जायजा लिया.

फिलहाल मिट्टी डालकर सुरंग को भर दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने एयरबेस सुरक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. डीसीपी ट्रान्स हिन्डन शुभम पटेल ने बताया कि एयरबेस की बाउंडरी वॉल सुरक्षित है और उसमें कहीं भी तोड़फोड़ नहीं मिली. एयरबेस के पास गड्ढा किसने और किस मकसद से किया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने बीती शाम टीला मोड़ थाना क्षेत्र में आने वाले इरशाद कॉलोनी के पास यह गड्ढा देखा था.

ट्रांस हिंडन डीसीपी के मुताबिक इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की गई थी. इसी के बाद पुलिस भी हरकत में आई और एयरबेस के सुरक्षा अधिकारियों को सूचित किया. भारतीय वायुसेना की शिकायत पर देर रात मुकदमा दर्ज किया गया. गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.

हिंडन एयरफोर्स स्टेशन वेस्टर्न एयरकमांड का का प्रमुख एयरबेस है. यह एशिया का सबसे बड़ा एयर बेस है. यह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लोनी के पास हिंडन नदी के करीब स्थित है. हिंडन एयरबेस C-17 ग्लोबमास्टर और C-130J सुपर हरक्यूलिस का घर भी है. ये दोनों विमान भारतीय वायु सेना के स्ट्रैटेजिक हैवी एयर लिफ्ट डिवीजन की रीढ़ हैं. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के हिस्से के रूप में हिंडन एयरबेस परिसर में एक सिविल एयरपोर्ट भी संचालित करता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story