भारत

सेना का बड़ा एक्शन

jantaserishta.com
27 Aug 2022 1:47 PM IST
सेना का बड़ा एक्शन
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/पीटीआई

श्रीनगर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार तड़के एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने सियालकोट के निवासी मोहम्मद शाबाद (45) को सीमा पार से अरनिया सेक्टर में घुसने की कोशिश करते देखा। उन्होंने बताया कि उसे चेतावनी देने के लिए कुछ गोलियां चलाईं और फिर हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाबाद के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। इससे पहले, 25 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए के पास से आठ किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की थी। इस तरह नशीले पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में घुसपैठिया घायल हो गया था, लेकिेन वह वापस पाकिस्तान भाग गया था।
जम्मू-कश्मीर के झांगर और लाम इलाकों में 21 और 22 अगस्त को घुसपैठ की लगातार दो कोशिशें की गईं, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए और आतंकियों के एक कुख्यात मार्गदर्शक (गाइड) को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा अखनूर सेक्टर में भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया। सेना की 80 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर कपिल राणा ने कहा कि यह राजौरी और जम्मू क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश की तरफ सीधा संकेत है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आतंकियों के इन सहयोगियों को उत्तरी कश्मीर जिले के सोपोर के बोमई इलाके में गिरफ्तार किया गया। सोपोर पुलिस ने ट्वीट किया, 'आतंकियों के तीन सहयोगी गिरफ्तार। आपत्तिजनक सामग्री बरामद। थाना बोमई में मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story