भारत

युवा कांग्रेस नेता का बड़ा ऐलान, राजनीति छोड़कर उग्रवादी बनने का लिया फैसला, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
18 April 2022 8:17 AM IST
युवा कांग्रेस नेता का बड़ा ऐलान, राजनीति छोड़कर उग्रवादी बनने का लिया फैसला, मचा हड़कंप
x

DEMO PIC

दिसपुर: असम में एक युवा कांग्रेस नेता ने राजनीति छोड़कर उग्रवादी बनने का फैसला किया है। खबर है कि तिनसुकिया जिले के यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष जनार्दन गोगोई प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (स्वतंत्र) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। हाल ही में खबरें आई थी कि बड़ी संख्या में युवा घर छोड़कर उग्रवादी संगठन में शामिल हो रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गोगोई ने अपनी पत्नी के नाम लिखी एक फेसबुक पोस्ट में बताया कि उन्होंने म्यांमार स्थित संगठन के ठिकाने में ULFA में शामिल हो गए हैं। सादिया शहर के 44 वर्षीय नेता ने पत्नी रीमा के लिए फेसबुक पर लिखा, 'अपने खुद के लोगों को तबाह होते देखने का इंतजार नहीं कर सकता, क्योंकि वे अपने ही राज्य में असहाय हैं... हमारी संस्कृति, हमारी भाषा और पहचान को व्यवस्थित तरीके से मिटाया जा रहा है।'
राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हाल ही में 47 'लड़के और लड़कियां' ULFA(I) में शामिल हो गए हैं। लेकिन कई वरिष्ठ लोगों ने संगठन छोड़ दिया है। सरमा ने समय-समय पर युवाओं को प्रतिबंधित संगठन में शामिल नहीं होने के लिए कहा है। डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने आशंका जताई है कि कई गायब युवा ULFA-I विद्रोही बन गए हैं।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा है कि बेरोजगारी के चलते लोग परेशान होकर उग्रवादी बन रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि ULFA-I युवाओं को लुभाने के लिए फेसबुक और यूट्यूब जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि, परेश बरुआ ने भर्तियों के लिए किसी तरह का अभियान चलाने की बात से इनकार किया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story