भारत

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, कोरोना की बूस्टर डोज भी मिलेगी मुफ्त

jantaserishta.com
13 July 2022 3:56 PM IST
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, कोरोना की बूस्टर डोज भी मिलेगी मुफ्त
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज को सभी के लिए फ्री कर दिया है. 18 साल के ऊपर वालों को मुफ्त में ही बूस्टर डोज दिया जाएगा. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार का ये अहम फैसला माना जा रहा है.

इस समय देश में रोजाना 15 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं. ऐसे में सभी को टीका लगे और समय रहते लगे, इसे देखते हुए सरकार ने बूस्टर डोज को 18 वर्ष से ऊपर वालों के लिए फ्री कर दिया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी है कि 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक बूस्टर डोज का ये अभियान चलाया जाएगा. इस समय देश में 199 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story