भारत

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, अनाथ बच्चों को हर महीने ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे

jantaserishta.com
18 May 2021 4:49 PM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, अनाथ बच्चों को हर महीने ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे
x

कोरोना की दूसरी लहर देश में आफत बनकर आई है, लेकिन बीते कुछ दिनों से संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है. राजधानी दिन में पहले से हालात थोड़ा सुधरे हैं, लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी परेशान करने वाले हैं. दिल्ली के हालात पर मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार चार कदम उठाने जा रही है.

सीेएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिनके पास राशन कार्ड है, पहले उनसे थोड़े पैसे लिए जाते थे, लेकिन अब उनसे पैसा नहीं लिया जाएगा. हर कार्डधारी को 10 किलो मुफ्त राशन मिलेगा. इसके अलावा जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, अगर वो बताएंगे कि उन्हें राशन की जरूरत है तो उन्हें भी राशन मुफ्त दिया जाएगा.
कोरोना के खिलाफ जारी इस जंग में कुछ परिवार बेहद मुश्किल हालातों का सामना कर रहे हैं. प्रत्येक परिवार को जिसमें किसी की मौत कोरोना के कारण हुई है, अनुग्रह राशि के रूप में 50,000 रुपये दिए जाएंगे

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story