भारत

सिद्धू मूसेवाला के पिता का बड़ा आरोप, सरकार को लेकर कही यह बात

jantaserishta.com
5 July 2022 11:29 AM IST
सिद्धू मूसेवाला के पिता का बड़ा आरोप, सरकार को लेकर कही यह बात
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

चंडीगढ़: सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर समानांतर सरकार चला रहे हैं। युवा मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की हत्या करके मिद्दूखेड़ा का बदला लिया गया है और अब कल को कोई सिद्धू के लिए ऐसा करेगा। लेकिन इन सबमें हमारे घर तबाह हो रहे हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए 60 से 80 लोग घूम रहे थे। चुनावों के दौरान भी मेरे बेटे की हत्या के लिए 8 बार कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सुरक्षा वापस ले ली गई और फिर उसका जमकर प्रचार भी किया गया।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story