
न्यूज़ क्रेडिट: टीवी 9
नई दिल्ली: सारधा चिटफंड मामले (Saradha Chit fundCase ) को लेकर बंगाल की राजनीति में एक नया मोड़ आया है. तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर सारधा चिटफंड प्रमुख सुदीप्त सेन के साथ सांठगांठ रखने के आरोप लगते रहे हैं. अब सारधा प्रमुख सुदीप्त सेन (Sudipto Sen) की एक चिट्ठी की बंगाल की राजनीति में खूब चर्चा हो रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदीप्त सेन ने प्रेसीडेंसी जेल से कैदियों की याचिका पर कल्याण अधिकारी के माध्यम से उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और कोलकाता के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा है.इसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने भी चिटफंड कंपनी से रुपये लिए हैं. कोर्ट को लिखे पत्र में सुदीप्त सेन ने खुलासा किया है कि शुभेंदु अधिकारी ने कितना पैसा और कहां से लिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





