भारत

बड़ा एक्शन: मुख्तार अंसारी की पत्नी को लेकर आई ये खबर

jantaserishta.com
12 Sept 2022 4:33 PM IST
बड़ा एक्शन: मुख्तार अंसारी की पत्नी को लेकर आई ये खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मऊ: उत्तर प्रदेश की मऊ पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी पर एक और मामला दर्ज किया है. यह मुकदमा गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने पर रविवार को दक्षिण टोला थाना में दर्ज किया गया. इससे पहले कोर्ट ने अफशा अंसारी को फरार और भगोड़ा घोषित किया था.
अफशा अंसरी पर आरोप है कि उसने जानबूझकर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया. उन्होंने कोर्ट के समक्ष न तो आत्मसमर्पण किया, न ही गिरफ्तारी दी. वह गैंगस्टर एक्ट के तहत धारा 3 (1) में दक्षिण टोला थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामित और वंचित आरोपी हैं.
अफशा को गिरफ्तार करने के लिए मऊ पुलिस की दो टीमों ने गाजीपुर स्थित उनके घर पर छापेमारी की. मगर, अफशा अंसारी का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है. अफशा गिरफ्तार या न्यायालय में हाजिर नहीं हुईं, तो उनकी चल और अचल संपत्ति की कुर्की कर दी जाएगी.
मामले की जानकारी देते हुए मऊ के सीओ धनंजय मिश्रा ने बताया, "आरोपी अफशा अंसारी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी की गई. वो लगातार गिरफ्तारी से बच रही हैं. माननीय न्यायालय गैंगस्टर एक्ट मऊ से इनके विरुद्ध 82 सीआरपीसी और एनबीडब्ल्यू का आदेश मिला है. आरोप है कि अफशा ने जानबूझकर न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया."
सीओ ने आगे बताया, "अफशा अंसारी ने उच्चतम न्यायालय में अपनी रिहाई के लिए आवेदन किया था. हालांकि, अफशा की अपराधिक पृष्ठभूमि और इनके परिवारिक अपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए कोई राहत प्रदान नहीं की गई है. वह लगातार गिरफ्तारी से बच रही हैं."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story