
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक सप्ताह पहले नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद जुमे के दिन बाजार बंदी को लेकर पोस्टर जारी किए गए थे. कानपुर में पुलिस सतर्क थी, बावजूद इसके जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई और बेकनगंज में जमकर बवाल हुआ. उसके बाद से लगातार दंगाइयों पर कार्रवाई हो रही है. इधर कानपुर से सटे उन्नाव में आज आगामी जुमे के दिन बाजार बंदी का पोस्टर लगा दिया गया. पुलिस को इसकी सूचना मिली तो तत्काल पोस्टर हटा दिया गया. अब पुलिस साजिश रचने वाले की तलाश कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





