भारत

शराब घोटाले के मामले में बड़ा एक्शन हुआ

jantaserishta.com
28 Sep 2022 4:15 AM GMT
शराब घोटाले के मामले में बड़ा एक्शन हुआ
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पहली गिरफ्तारी की।
नई दिल्ली: दिल्ली की नई शराब नीति में कथित गड़बड़ी मामले में सीबीआई ने मंगलवार शाम को पहली गिरफ्तारी की। जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी के संचार प्रमुख विजय नायर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं। अधिकारियों ने बताया कि काफी समय तक विदेश में रहे नायर को मंगलवार को एजेंसी के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
सूत्रों ने बताया कि नायर को राष्ट्रीय राजधानी में शराब के ठेकों के लाइसेंस के आवंटन में कथित अनियमितताओं के संबंध में गुटबंदी और साजिश में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सिसोदिया के सहायक अर्जुन पांडे ने नायर की ओर से शराब कारोबारी समीर महेंद्रू से करीब दो से चार करोड़ रुपये नकद लिए थे।
नायर मनोरंजन और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। सूत्रों ने बताया कि आरोपी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया का करीबी है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वजह नायर पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज हैं। वह पार्टी के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान का जिम्मा संभालते हैं। विजय नायर ने दिल्ली और पंजाब में पार्टी के लिए काम किया था। अब गुजरात में भी काम कर रहे हैं।
मनीष सिसोदिया, ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर, ब्रिंडको स्प्रिट्स के मालिक अमनदीप ढल, इंडोस्प्रिट के मालिक समीर महेंद्रू, बडी रिटेल के निदेशक अमित अरोड़ा, राधा इंडस्ट्रीज के दिनेश अरोड़ा, प्रोपराइटरशिप फर्म महादेव लिकर्स के सन्नी मारवाज शामिल हैं। आठ के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर सीबीआई ने सिसोदिया समेत आठ आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है। एफआईआर में नौ लोग नामजद हैं।
आम आदमी पार्टी ने कहा है कि विजय नायर की गिरफ्तारी गुजरात चुनाव की वजह से की गई है। उन्हें 'आप' का संचार प्रमुख बताते हुए पार्टी ने कहा कि उन्होंने शराब नीति पर कुछ नहीं किया है। वह पार्टी का हिस्सा हैं, सरकार का नहीं। आप प्रवक्ता आतिशी मार्लेना ने कहा कि पूछताछ में उनपर सिसोदिया का नाम लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इनकार किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एक माह में उनके आवास पर दो बार रेड की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। आतिशी ने यह भी कहा कि विजय नायर अभी गुजरात में भी पार्टी के लिए काम कर रहे थे और वहां 'आप' की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर गिरफ्तार किया गया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा शुरू से ही कह रही थी कि नई आबकारी नीति के बहाने दिल्ली के राजस्व को लूटने का काम किया गया। अब इसमें पहली गिरफ्तारी के बाद धीरे-धीरे सभी काले चिट्ठे खुल रहे हैं। आबकारी नीति में करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story