भारत

बड़ा एक्शन: जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन जारी, OGW नेटवर्क तोड़ने के लिए कई जगह छापे, भारी सुरक्षाबल तैनात

jantaserishta.com
7 May 2022 11:15 AM IST
बड़ा एक्शन: जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन जारी, OGW नेटवर्क तोड़ने के लिए कई जगह छापे, भारी सुरक्षाबल तैनात
x

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में SIA की टीम ने बड़ी कर्रवाई की है. इस दौरान OGW नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार छापेमारी हो रही है. आपको बता दें कि SIM कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के लिए ये कार्रवाई हो रही है. दरअसल आतंकियों को ओवर ग्राउंड वर्कर्स से कुछ SIM कार्ड मिले थे. ऐसे ही कुछ सिम कार्ड PoK में मौजूद आतंकियों के पास होने का खुलासा हुआ है.

जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन ऑलआउट से आतंकी बौखला गए हैं. एक बार फिर उन्होंने पुलिस को निशाना बनाया है. श्रीनगर के अली जान रोड के पास ऐवा ब्रिज पर आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी पर फायरिंग की जिसमें पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story