भारत
बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी नाव जब्त, 200 करोड़ की ड्रग्स मिली, जानें पूरी जानकारी
jantaserishta.com
14 Sept 2022 3:55 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
अहमदाबाद: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने भारतीय समुद्री सीमा से एक पाकिस्तानी नाव जब्त की है. नाव से 40 किलोग्राम ड्रग्स (हेरोइन) बरामद की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 200 करोड़ रुपए बताई जा रही है. नाव के साथ चालक दल के 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.
ये कार्रवाई गुजरात ATS के खुफिया इनपुट के आधार पर कई गई है. जानकारी के मुताबिक ICG को 13 सितंबर की रात को भारतीय समुद्री सीमा में पाकिस्तान नाव के होने की खुफिया जानकारी मिली. सूचना मिलते ही 2 जहाजों को फोरन गश्त के लिए भेजा गया.
देर रात अचानक एक पाकिस्तानी नाव भारतीय जल समुद्री क्षेत्र में नजर आई. गश्ती कर रहे भारतीय जहाजों ने उन्हें रुकने का अलर्ट जारी किया. आरोपियों की थोड़ी टालमटोली के बाद नाव को जब्त कर लिया गया.
नाव की तलाशी लेने पर उसमें 40 किलोग्राम ड्रग्स मिली. जांच एजेंसियों के द्वाच जांच लिए जाने के लिए नाव को जखाउ लाया जा रहा है. पिछले एक साल में भारतीय तटरक्षक बल और एटीएस गुजरात का इस तरह का यह पांचवां संयुक्त अभियान है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





