भारत

बड़ा एक्शन: अफीम बरामद, कीमत इतनी गिनते रह जाएंगे

jantaserishta.com
29 Aug 2022 6:08 PM IST
बड़ा एक्शन: अफीम बरामद, कीमत इतनी गिनते रह जाएंगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

एक जिले में ठिकाने लगाने जा रहा था।

सीतापुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोमवार को सीतापुर पुलिस ने पांच किलो अफीम बरामद की है। अफीम की कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रुपए है। लखनऊ और सीतापुर की टीम ने खैराबाद थाना क्षेत्र के एलपीजी गैस गोदाम निकट राधेलाल चौराहा में एक ट्रक से अफीम बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सीतापुर घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। उसमें अफीम छिपाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक जिले में लिए जा रहा था। पकड़े गए अभियुक्त कलविन्दर सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी ग्राम बाजपुर थाना सम्पूर्णानगर जनपद लखीमपुर खीरी निवासी है। उसे बिहार से महिला कॅरियर ने अफीम सौंपी थी उसे वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक जिले में ठिकाने लगाने जा रहा था।
हिरासत में लिये गए अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान दो और आरोपियों के नाम बताए हैं। एक तो जहां से उसने अफीम ली है और दूसरे जहां वह पहुंचाने जा रहा था। दोनों को विवेचना में शामिल किया गया है जल्द ही दोनों तक पुलिस पहुंच जाएगी। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पकड़ा गया अभियुक्त पेशेवर है और वह असोम से दिल्ली ट्रक से सामान की ढुलाई करता है
माना जा रहा है कि तस्करों के गिरोह का यह सदस्य है। फिलहाल उस पर कानून के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान में यह बड़ी सफलता है। यह अभियान 31 अगस्त तक या शासन के अगले निर्देशों तक जारी रहेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story