
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
राजधानी में बापू की कुटिया रेस्तरां के लाइसेंस को खाने में कॉकरोच होने की शिकायत मिलने के बाद निलंबित कर दिया।
भोपाल: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल के कोलार स्थित बापू की कुटिया रेस्तरां के लाइसेंस को खाने में कॉकरोच होने की शिकायत मिलने के बाद निलंबित कर दिया। रेस्टोरेंट पहुंचने पर एफडीए इंस्पेक्टरों की टीम ने किचन को गंदा पाया।
दरअसल खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 31 के तहत यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि खाने में कॉकरोच मिलने की शिकायत फूड डिर्पाटमेंट को मिली। जहां वह खाना बापू की कुटिया से किसी व्यक्ति द्वारा ऑर्डर पर मंगवाया गया था।
इस पूरे मामले में जिला खाद्य अधिकारी देवेंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि एक उपभोक्ता ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन को शिकायत करते हुए बताया था कि उसने ए - 272 सर्वधर्म कालोनी कोलार रोड स्थित खाद्य प्रतिष्ठान बापू की कुटिया से भोजन आर्डर किया था। इससे बापू की कुटिया द्वारा उसके घर भोजन पार्सल के द्वारा भेजा गया था। लेकिन जब उसने पार्सल खोला तो उसमें कॉकरोच और गंदगी थी। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर बापू की कुटिया का लाइसेंस निरस्त किया गया है।
वहीं बापू की कुटिया भोपाल के प्रसिद्ध खाने के प्रतिष्ठानों में गिना जाता है। कोलार स्थित प्रतिष्ठान में कॉकरोच मिलने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। एक उपभोक्ता ने खाना ऑनलाइन ऑर्डर किया था। और जब खाना उपभोक्ता के पास पहुंचा तो उसने खोलकर देखा जिसमें कॉकरोच और गंदगी थी। जिससे नाराज होकर उसने खाद्य एवं औषधि प्रशासन में अधिकारियों से शिकायत की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





