
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मुंबई: NCP नेता जितेंद्र आव्हाड को थाने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हर-हर महादेव फिल्म को लेकर सारा विवाद था और जितेंद्र पर फिल्म देखने आए एक शख्स पर पीटने का भी आरोप लगा. अब उसी मामले में एनसीपी नेता की गिरफ्तारी हो गई है.
जानकारी के लिए बता दें कि इस समय महाराष्ट्र में मराठी फिल्म हर-हर महादेव को लेकर जमकर बवाल काटा जा रहा है. आरोप लगा है कि फिल्म में कुछ तथ्यों को गलत तरीके से दिखाया गया है. एनसीपी लगातार जमीन पर इस फिल्म का विरोध कर रही है. लोगों को भी हॉल में फिल्म देखने से रोका जा रहा है. इसी कड़ी में एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड पर आरोप है कि उन्होंने शो देखने आए एक शख्स के साथ मारपीट की, उनकी तरफ से शो को रोकने का प्रयास भी किया गया. उसी केस में थाने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





