भारत

20 से ज्यादा वकीलों पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड, जानें वजह

jantaserishta.com
24 Oct 2022 10:48 AM IST
20 से ज्यादा वकीलों पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड, जानें वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

कार्रवाई के बाद वकीलों में हड़कंप की स्थिति है.
लखनऊ: यूपी में एक्सीडेंट क्लेम के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. इस मामले में 30 वकीलों के नाम आए हैं. इन सभी के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं. यूपी पुलिस की एसआईटी जांच के आधार पर ये कार्रवाई की गई है. फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद वकीलों में हड़कंप की स्थिति है.
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने एक्सीडेंट क्लेम में फर्जीवाड़ा कर रकम हड़पने के रैकेट में शामिल 30 वकीलों के लाइसेंस कैंसिल कर दिए हैं. वकीलों के साथ इस क्लेम रैकेट में शामिल 6 पुलिसकर्मी भी दोषी पाए गए हैं, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.
एक्सीडेंट के फर्जी क्लेम के सबसे ज्यादा मामले मेरठ, बरेली और शाहजहांपुर में सामने आए हैं. बताते हैं कि जब इस फर्जी क्लेम के संबंध में गाजियाबाद लेबर कोर्ट से एसआईटी ने रिकॉर्ड मांगा तो वहां के रिकॉर्ड रूम में आग लगने की बात सामने आई. जिसके बाद इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story