भारत

गैंगस्टर के गुर्गे पर बड़ा एक्शन, उठाया गया ये कदम

jantaserishta.com
14 Sept 2022 5:18 PM IST
गैंगस्टर के गुर्गे पर बड़ा एक्शन, उठाया गया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में गैंगस्टर मनोज मांगरिया के गुर्गे जावेद की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चला है. पुलिस और नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए जावेद की 7 दुकानों, मकान और गोदाम को जमींदोज कर दिया.
जावेद पर जमीन पर अवैध कब्जा कर संपत्ति निर्माण करने का आरोप है. 14 सितंबर को हरियाणा सरकार के आदेश पर गैंगस्टर मनोज मांगरिया के गुर्गे जावेद के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. वह करीब 14 साल से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है.
जावेद अपना रौब जमाने के लिए अवैध हथियार और लाठी-डंडों से लैस होकर पास-पड़ोस और गांव के लोगों पर हमला करता था. खौफ पैदा करके वह लोगों की जमीन पर कब्जा कर लेता था. बाद में वहां दुकानें बनाकर किराया वसूल करता था.
जावेद ने आपराधिक गतिविधियों के जरिये अवैध तरीके से कई संपत्तियां बनाई थीं. फरीदाबाद पुलिस ने पहले ही आरोपी जावेद की अवैध दुकानों को चिह्नित कर लिया था. भारी फोर्स की मौजूदगी में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने चिह्नित दुकानों को जमींदोज कर दिया.
जावेद के खिलाफ सूरजकुंड थाने में जान से मारने, अवैध हथियार रखने और लाठी डंडों से हमला करने के 11 मुकदमें दर्ज हैं. सभी मामलों की कोर्ट में सुनवाई चल रही है.
अंबाला के सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर मनोज मांगरिया कुख्यात बदमाश है. उसके खिलाफ फरीदाबाद में संगीन धाराओं के तहत हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने और गैंग बनाकर हथियारों से लैस होकर मारपीट करने के 17 मामले दर्ज हैं.
मनोज पर 5 लाख का इनाम था. उसे फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने साल 2021 में गिरफ्तार किया था. फरीदाबाद पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है, जिन्होंने नशे के कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के जरिये संपत्ति बनाई है. अवैध रूप से अर्जित पैसों से बनाए गए मकानों और दुकानों को भी चिह्नित किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story