भारत

सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट पर बड़ा एक्शन, हुए गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 Nov 2022 5:49 PM IST
सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट पर बड़ा एक्शन, हुए गिरफ्तार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

गैंगस्टरों, आंतकवादियों और नशा तस्करों को मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने का आरोप है.
फिरोजपुर: फिरोजपुर सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट गुरुचरण सिंह धालीवाल को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर जेल में गैंगस्टरों, आंतकवादियों और नशा तस्करों को मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने का आरोप है. इसके बदले में बड़े पैमाने पर पैसे वसूलने का भी उन पर आरोप लगा है.
मामले में कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. फिरोजपुर थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस टीम एसएचओ इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में गश्त कर रही थी.
संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए टीम जब बगदादी गेट फिरोजपुर शहर के एरिया में पहुंची, तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि केंद्रीय जेल फिरोजपुर का डीएसपी गुरचरण सिंह धालीवाल जेल में अपने स्टाफ के साथ मिलकर हवालातियों और कैदियों को बड़े स्तर पर मोबाइल फोन, सिम और नशा उपलब्ध करवाता है.
जेल के बाहर से नशा तस्करों से नशीला पदार्थ मंगवाकर अपने स्टाफ के द्वारा और खुद जेल के अंदर जाकर कैदियों को वह ये चीजें देता है. अब भी केंद्रीय जेल फिरोजपुर में हवालातियों और कैदियों द्वारा मोबाइल नंबर 96466 85719 और 9914187049 जेल के अंदर से इस्तेमाल किए जा रहे हैं.
पुलिस को यह भी सूचना भी मिली कि डीएसपी गुरचरण सिंह धारीवाल केंद्रीय जेल फिरोजपुर के अंदर बड़े पैमाने पर मोबाइल और नशीले पदार्थ लाने की प्लानिंग कर रहा है. गैंगस्टरों, आंतकवादियों और नशा तस्करों के साथ मिलकर बाहर के प्रांतों से ड्रोन के जरिये बॉर्डर क्रॉस करके ये सामान लाए जाने हैं.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, 20-25 दिन पहले डीएसपी गुरुचरण सिंह धालीवाल ने जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में बंद कैदियों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों को 5 मोबाइल फोन उपलब्ध करवाए थे. इसके बदले में उन्होंने बड़े स्तर पर पैसे लिए थे.
एसपीडी गुरमित सिंह चीमा ने कहा की केंद्रीय जेल फिरोजपुर के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीएसपी गुरचरण सिंह धालीवाल को गिरफ्तार किया गया है. अभी मामले की जांच चल रही है. ज्यादा जानकारी आगे दी जाएंगी. आरोप है कि उन्होंने कैदियों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों फोन उपलब्ध करवाए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story