भारत

मौलवियों पर बड़ा एक्शन, FIR दर्ज, जानें वजह

jantaserishta.com
2 Nov 2022 4:41 PM IST
मौलवियों पर बड़ा एक्शन, FIR दर्ज, जानें वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में चार राज्यों के मौलवियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
मुंबई: मुंबई में धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में चार राज्यों के मौलवियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. यूपी के मौलाना अख्तर अब्बास, आंध्र प्रदेश के मौलाना तकवी रजा आबिदी, तमिलनाडु के मौलाना गुलाम मोहम्मद मेहंदी और कश्मीर के मौलाना गुलाम हसन मट्टू शामिल हुए थे. चारों पर ही कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है. मुंबई के जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन ने सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 और 295 के तहत केस दर्ज किया है.
केंद्र सरकार ने अगस्त में एक लिखित में जवाब बताया था कि 2018 से 2020 के बीच देश में धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामलों में करीब 4800 लोगों की गिरफ्तारी हुईं. साल 2020 की बात करें तो इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा था, वहीं तमिलनाडु दूसरे और असम नंबर पर था. वहीं ओडिशा ऐसा राज्य था जहां 2020 में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी.
टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती की तरफ से इससे जुड़ा सवाल लोकसभा में उठाया गया था. इसपर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखित बयान दिया था. नित्यानंद राय ने यह भी बताया था कि NIA ने पिछले छह सालों में इससे संबंधित कुल 17 केस दर्ज किए थे.
नित्यानंद राय के मुताबिक, साल 2020 में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में 1,763 गिरफ्तारियां हुईं. वहीं 2019 में 1,315 लोग गिरफ्तार हुए. वहीं 2018 में 1716 लोगों को अरेस्ट किया गया. इस तरह इन तीन सालों में कुल 4794 लोग गिरफ्तार हुए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story