भारत

बाबा बिरयानी पर बड़ी कार्रवाई, ताबड़तोड़ छापे मारे गए

jantaserishta.com
27 Jun 2022 3:25 PM IST
बाबा बिरयानी पर बड़ी कार्रवाई, ताबड़तोड़ छापे मारे गए
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कानपुर: कानपुर हिंसा में गिरफ्तार हुए मुख्तार बाबा के ऊपर सोमवार को बड़ी कार्यवाही की जा रही है. जिला प्रशासन के कई विभागों की टीमों ने एक साथ शहर में बने बाबा बिरयानी के कई रेस्टोरेंट पर एक साथ कार्यवाही शुरू की है. इस समय जाजमऊ के दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी चल रही है.

इसके साथ-साथ स्वरूप नगर, बेकनंगज, साउथेक्स मॉल और आर्य नगर में भी बने बाबा बिरयानी के प्रतिष्ठानों पर रेड मारी गई है. एडीएम सिटी अतुल कुमार का कहना है कि छापेमारी में फूड डिपार्टमेंट, प्रशासन और पुलिस की टीम शामिल है. अभी सभी जगह पर फूड सैम्पलिंग की जा रही है.
पता चला है कि बिरयानी के सैंपल फेल होने के बाद FSSAI सभी दुकानों को सील कर रहा है. मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि 3 जून को कानपुर में हुई हिंसा में 'बाबा बिरयानी' के मालिक मुख्तार बाबा को जेल भेज दिया गया था.
बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा पर हो रही कार्यवाही को लेकर परिजन भी सफाई देने सामने आए हैं. उनका कहना है कि कोई सबूत हो तो जांच कर सरकारी जांच कर ले. हमें सरकार पर भरोसा है.
वहीं, आरोपी मुख्तार बाबा के परिजनों ने राम जानकी मंदिर की जमीन पर कब्जे पर को लेकर कहा, मंदिर का मामला अलग है और हमारी दुकानें अलग. हमने जिले के डीएम के पास जमीन से संबंधित कागजात भी दाखिल कर दिए हैं.
बता दें कि कानपुर हिंसा मामले में पुलिस ने मुख्तार बाबा के खिलाफ तीन और एफआईआर दर्ज की हैं. इन मुकदमों में वादियों ने मुख्तार और उसके परिजनों पर राम जानकी मंदिर की जमीन को लेकर आरोप लगाए हैं. जबकि बीते बुधवार को मुख्तार बाबा को पुलिस कानपुर बवाल में शामिल मानकर पहले जेल भेज चुकी है. इस मामले में पुलिस ने उसके परिजनों पर भी एफआईआर दर्ज की है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story