भारत

पुलिस का बड़ा एक्शन, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली जूते बेचने वालों के ठिकानों पर दबिश

jantaserishta.com
8 July 2022 11:05 AM IST
पुलिस का बड़ा एक्शन, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली जूते बेचने वालों के ठिकानों पर दबिश
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मेरठ: मेरठ में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली जूते बेचने वालों के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की. इस कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी ब्रांडेड कंपनियों के लगभग 11 लाख रुपये के जूते बरामद किए. कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने लालकुर्ती बाजार में छापा मारा. जहां दो दुकानों पर लाखों के जूते बरामद हुए. कंपनी को शिकायत मिल रही थी कि भारी मात्रा में उनके ब्रांड का इस्तेमाल करके नकली जूते मार्केट में बेचे जा रहे हैं. जिसकी सूचना पर कंपनी के एडवाइजर सहित थाना पुलिस ने छापेमारी की.

कंपनी का डिजाइन और लोगो कॉपी करके हुबहू नकली जूता तैयार बेचा जा रहा था. पिछले काफी समय से इन दुकानदारों की धोखाधड़ी से कंपनी को लाखों का नुकसान हो रहा था. पुलिस का कहना है कि लगभग ₹11 लाख रुपये के जूते इन दुकानदारों से बरामद किए गए हैं. वहीं इन दुकानदारों ने बताया कि वो यह जूते बेचने के लिए दिल्ली की गफ्फार मार्केट से लाते हैं.
लगातार हो रहे नुकसान के बाद कंपनी के एडवाइजर ने नकली जूते बेचे जाने की शिकायत मेरठ एसएसपी से की. जिसके बाद एसएसपी ने कार्रवाई करने का आदेश दिए. बरामदगी के आधार पर थाना लालकुर्ती पुलिस ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story