भारत

STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना ढेर

jantaserishta.com
4 May 2023 3:35 PM IST
STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना ढेर
x
देखें वीडियो.
नोएडा: कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को यूपी एसटीएफ ने मेरठ में ढेर कर दिया। गौतमबुद्ध नगर के कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने मेरठ में मार गिराया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक मेरठ में यूपी एसटीएफ और अनिल दुजाना गैंग के बीच सीधी मुठभेड़ हुई। जिसमें अनिल दुजाना ढेर हो गया है। अनिल दुजाना गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आतंक का पर्याय माना जाता था। मिली जानकारी के मुताबिक एसटीएफ और अनिल दुजाना के बीच सीधी मुठभेड़ हुई है। जिसमें अनिल दुजाना को मार गिराया गया है। साथ ही साथ यह भी इंफॉर्मेशन मिल रही है कि अनिल दुजाना अपने साथ एके-47 रखता था।
अनिल दुजाना उत्तर प्रदेश के टॉप बदमाशों के लिस्ट में था और कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था, जेल से रिहा होते ही इसने अपने मामले में गवाहों को और व्यापारियों को डराना धमकाना शुरू कर दिया था। कई शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थी। जानकारी मिली थीं कि जेल से रिहा होते ही उसने गौतमबुद्ध नगर में अपने खिलाफ गवाही दे रहे लोगों को धमकियां दी थीं।
अनिल दुजाना गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाना इलाके के दुजाना गांव का रहने वाला था। अनिल दुजाना अपराध की दुनिया में करीब 3 दसक से सक्रिय था। दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा और आसपास के जिलों में इस पर 50 से ज्यादा मामले दर्ज थे। हत्या लूट डकैती जैसे मामलों में यह हमेशा से शामिल रहा था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story