
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने वाले सॉल्वर गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. एसटीएफ ने आज राज्य के अलग-अलग जिलों में सॉल्वर गैंग के लोगों की धरपकड़ की और कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. सॉल्वर गैंग के तार पेपर लीक कराने वाले प्रयागराज के कुख्यात पटेल गैंग से जुड़ते नजर आ रहे हैं. सॉल्वर गैंग के लोग परीक्षा में नकल कराने से लेकर पेपर लीक करने या किसी और की जगह बैठकर पेपर देने तक का काम करता है. यूपी एसटीएफ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है. कई जगहों पर अभी भी छापेमारी जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





