भारत

आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 2 को किया ढेर

jantaserishta.com
27 Jun 2022 4:31 PM IST
आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 2 को किया ढेर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबलों को ट्रुबजी इलाके के नौपोरा-खेरपोरा में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों की तलाशी के लिए एक अभियान चलाया. जब आतंकियों की घेराबंदी कर ली गई तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. लिहाजा सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया.
इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस के मुताबिक मारे गए आतंकियों की पहचान और उनके समूह के बारे में पता लगाया जा रहा है, फिलहाल उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है.
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई थी. इसमें 3 आतंकी मारे गए थे. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से 2 एके 47 और 1 पिस्टल सहित कई हथियार और गोला बारूद बरामद किया था. मारे गए आतंकियों की शिनाख्त पुलवामा के हरिपोरा के इरफान मलिक (25), पुलवामा के फजिल नजीर भट्ट (21), पुलवामा के गुदौरा के जुनैद कादिर (19) के रूप में हुई थी. तीनों ही लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story