भारत
पुलिस का बड़ा एक्शन: कुख्यात अपराधी पकड़ाया, लड़कियों और महिलाओं से देह व्यापार कराने का आरोप
jantaserishta.com
1 Feb 2023 5:49 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
लड़कियों और महिलाओं को बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने वाले गैंग का मुख्य सरगना है.
बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने शमशेर खलीफा को गिरफ्तार कर लिया है. वह लड़कियों और महिलाओं को बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने वाले गैंग का मुख्य सरगना है. एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला शमशेर खलीफा बिहार के कई जिलों में वेश्यावृत्ति का संगठित गिरोह चलता था.
वह नाबालिक लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने का काम करता था. पिछले महीने भी शमशेर खलीफा के बलिया ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. वहां से दो लड़की को बचाया गया था. इस दौरान 7 महिलाओं और 8 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. उस दिन से वह भाग गया था, लेकिन टीम लगातार लगी हुई है उसकी गिरफ्तारी की गई है.
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शमशेर खलीफा पर एक हत्या सहित वेश्यावृत्ति के चार मामले दर्ज हैं. वेश्यावृत्ति के धंधे से उसने काफी संपत्ति अर्जित की है. उसकी संपत्ति को भी जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी.
बेगूसराय के अलावा शमशेर खलीफा का नेटवर्क कटिहार, पूर्णिया सहित कई जिलों में फैला है. यहां यह नाबालिक लड़कियों को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलता था. एसपी ने कहा कि जल्द ही इस पर चार्जशीट दाखिल कर ट्रायल चलाया जाएगा. इसे सजा दिलवाने का काम पुलिस करेगी.
Tagsबेगूसराय पुलिसबेगूसरायबेगूसराय न्यूज़बंधकदेहव्यापारएसपी योगेंद्र कुमारशमशेर खलीफाBegusarai PoliceBegusaraiBegusarai NewsHostageProstitutionSP Yogendra KumarShamsher Khalifa
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





