भारत

पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दो नहीं इतने हजार लोगों को पकड़ा गया

jantaserishta.com
12 Dec 2022 3:45 PM IST
पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दो नहीं इतने हजार लोगों को पकड़ा गया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

17 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था.
भोपाल: मध्य प्रदेश में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया. जानकारी के मुताबिक 9 हजार से ज्यादा वॉन्टेड और आपराधिक बैकग्राउंड वाले लोगों गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मच गया है.
एजेंसी के मुताबिक अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रदेशस्तर पर एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया था. इसमें 17 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. इस ऑपरेशन का मकसद फरार अपराधियों को अरेस्ट करना, स्थायी और लंबित गिरफ्तारी वारंट का निष्पादन, अपराधियों की जांच कर सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था कायम करना था.
एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कह गया था कि इस ऑपरेशन के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के अतिरिक्त महानिदेशकों, उप महानिरीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य रैंकों के अधिकारियों को शामिल किया गया था.
जानकारी के मुताबिक जब स्पेशल टीम इस कार्रवाई को अंजाम दे रही थी तो कुछ आरोपी फरार होने की फिराक में थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. इस दौरान पुलिस ने एक साथ 9 हजार अपराधियों को अरेस्ट कर लिया है.
इसमें करीब 6 हजार ऐसे अपराधी शामिल हैं, जिनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लंबित है. जबकि 2,600 ऐसे अपराधी हैं, जिनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी हैं. वहीं 100 फरार और 200 इनामी अपराधी हैं.
पुलिस की ओऱ से कहा गया है कि ये कार्रवाई अलग-अलग जिलों में की गई है. इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों के 1 हजार से ज्यादा हिस्ट्रीशीटरों पर भी नजर रखी जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story