पुलिस की बड़ी कार्रवाई, व्यापारी के घर में चोरी हुए 1 करोड़ के गहने और कैश बरामद

जमुई. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू सिटी में एक होटल व्यवसायी के घर से एक करोड़ से अधिक राशि के सोने और चांदी के गहने और कैश चोरी मामले में जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने बरहट थाना क्षेत्र के जवातरी गांव में एक घर पर छापेमारी कर चोरी का सामान बरामद किया है. पुलिस को घर से लगभग ढाई किलो के सोने के गहनों के अलावा चांदी एवं हीरे की जूलरी मिली. इसके अलावा चांदी के दर्जनों सिक्के और यहां छिपाकर रखे गये 4.80 लाख रुपये भी बरामद किया गया है. हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही घर के सभी सदस्य फरार हो गये.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





