NIA की बड़ी कार्यवाही, 4 राज्यों के 26 लोकेशन पर दबिश, CRPF भी मौजूद

नई दिल्ली: माओवादी टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को चार राज्यों में छापेमारी की है. टीम ने चारों राज्यों के 26 लोकेशन पर छापेमारी की है. एनआईए ने स्थानीय पुलिस, बिहार एसटीएफ और सीआरपीएफ की मदद से जहानाबाद में 8, पटना ग्रामीण में 2, अरवल में 1, नालंदा में 1, गया में 8, नवादा में 1 और औरंगाबाद में 2 स्थानों पर छापेमारी की. इसके अलावा झारखंड के कोडरमा में 1, ओडिशा में भुवनेश्वर में 1 और आंध्र प्रदेश में नेल्लोर में भी 1 स्थान पर छापेमारी की है. इन जगहों पर आरोपियों और संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





