भारत
NIA का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के करीबी बाहुबली नेता गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 Jun 2023 4:41 PM IST

x
कोर्ट में पेश किया.
लखनऊ. NIA ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी और यूपी के बाहुबली नेता विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. विकास सिंह उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता है. विकास सिंह की गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. पटियाला हाउस कोर्ट ने विकास सिंह को 5 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया है. NIA ने विकास सिंह की 7 दिन की हिरासत की मांग की थी. NIA लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से विकास सिंह के रिश्तों को लेकर छानबीन कर रही है.
एनआईए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से विकास सिंह के रिश्तों को लेकर छानबीन कर रही है. सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी को संदेह है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों को उत्तर प्रदेश में शरण दिलाने में विकास सिंह की सक्रिय भूमिका रही है. दरअसल, एजेंसी ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े एक खालिस्तानी समर्थक को पकड़ा था, जिससे पूछताछ में विकास सिंह का नाम सामने आने की बात भी कही जा रही है. एनआईए ने विकास सिंह की तलाश में पहले लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट में छापा मारा था. टीम, विकास के अयोध्या के देवगढ़ गांव भी पहुंची थी और उससे पूछताछ की थी.
Tagsबाहुबली नेता विकास सिंह गिरफ्तारविकास सिंहविकास सिंह गिरफ्तारलॉरेंस बिश्नोई गिरोहएनआईएBahubali leader Vikas Singh arrestedVikas SinghVikas Singh arrestedLawrence Bishnoi gangNIA
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





